Featuredदरभंगा

नये भौतिकी विभागाध्यक्ष ने संभाला पदभार।

प्रोफेसर नौशाद आलम ने शनिवार को अपराह्न 4.35 बजे विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग,ल ना मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

निवर्तमान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने दायित्व का हस्तांतरण किया। प्रोफेसर आलम जी डी कॉलेज, बेगूसराय से स्थानांतरित होकर विश्वविद्यालय आये हैं। प्रोफेसर आलम इसके लिए विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रोफेसर सिंह ने अपने कार्यकाल में सहयोग के लिए विभागीय शिक्षक एवं सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षक प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार,डा पूजा अग्रवाल,डा दीपक कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मी डा बालबोध यादव,डा देवकुमार साहु( डिमोस्ट्रेटर), सीमांत कुमार (सहायक), रामसेवक दास,हीराकांत ठाकुर,बिन्देश्वर शर्मा,संजय राम तथा महाविद्यालय निरीक्षक प्रोफेसर अशोक कुमार मेहता,आइ क्यू ए सी निदेशक,डा मो ज्या हैदर एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *