बहेड़ा व अलीनगर थाना के तीन लोगों पर सीसीए की कारवाई।
बेनीपुर। लोकसभा चुनाव शान्तिपूर्ण निष्पादन को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर अनुमंडल के दोनों थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के तीन लोगों पर सीसीए तथा 1925 पर दफा 107 के
तहत निरोधात्मक कारवाई करते हुए सभी को अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में बंधक पत्र जमा करने का निर्देश जारी किया है। इस दौरान बहेड़ा एवं अलीनगर थाना क्षेत्र के तीन लोगों के विरुद्ध सीसीए के तहत नोटिस जारी की गई।
वहीं धारा 107 के तहत बहेड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के 1050 तो अलीनगर थाना क्षेत्र के 859 लोगों के विरुद्ध 107 की नोटिस जारी की गई है। कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहेड़ा थाना क्षेत्र के 450लोगों ने अपना बंध पत्र जमा किया है।
जबकि एसडीओ ने 227 के विरुद्ध वारंट जारी किया है। वहीं अलीनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से 859 लोगों के विरुद्ध 107 की नोटिस जारी की गई है, जिसमें 447 ने अपना बंधपत्र जमा किया है, जबकि 195 के विरुद्ध
वारंट जारी की गई है। यानीकल 423 के द्वारा बंध पत्र नहीं भरे जाने को लेकर वारंट निर्गत किया गया है। जबकी बहेड़ा थाना के दो एवं अलीनगर थाना के एक पर सीसी एक्ट के तहत नोटीस जारी की गई है।
