मानसून की उत्तरी सीमा 16.5N/60E, 16.5N/65E, 16 डिग्री E/70 डिग्री उत्तर से गुजर रही है. वहीं मध्य अरब सागर के शेष भाग, कर्नाटक के शेष भाग, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भाग, तेलंगाना के कुछ और भाग, और तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ भाग और दक्षिण-पश्चिम मध्य में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं और अगले 2 दिनों में बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी में पहुंचने की संभावना है. कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है. मध्य पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य पर और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से जुड़कर अब दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा पश्चिम उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक फैली हुई है. उत्तरी गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. नागालैंड के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।