इसी क्रम में आज 21 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा श्री जगुनाथ रेड्डी जल रेड्डी द्वारा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करते हुए प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी गई।
ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग व्यवस्था तथा कार्यक्रम के सफल संचालन से संबंधित विभिन्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी दंडाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम स्थल पर 130 दंडाधिकारी ,पुलिस अधिकारी एवं काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर समय से उपस्थित रहकर मुस्तैदी से कार्य करें।
जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा दोनों कार्यक्रमों के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

 की बैठक में माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन के प्रस्तावित आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।</p><div class=)



