Sunday, June 21, 2026
Homeखादी ग्रामोद्योग को पुनर्जीवित करने की घोषणा वित्त मंत्री की सराहनीय पहल-...

खादी ग्रामोद्योग को पुनर्जीवित करने की घोषणा वित्त मंत्री की सराहनीय पहल- डा गोपाल जी ठाकुर

- Advertisement -

वित्त मंत्री से मिले सांसद, बजट में बिहार को दिए गए प्राथमिकता के लिए जताया आभार
सांसद ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर स्वर्णिम बजट के लिए जताया आभार
महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना के माध्यम से खादी ग्रामोद्योग संस्थानों को पुनर्जीवित कर उसके माध्यम से रोजगार की सोच केंद्र सरकार की नारी शक्ति को सशक्त बनाने जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। देश की तरक्की में महिला शक्ति को बड़ा केंद्र बनाए जाने की ठोस पहल शुरू कर दी गई है जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिल सके तथा शी मार्ट के जरिए महिला रोजगार को बढ़ावा मिल सके।
दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने बुधवार को संसद भवन स्थित कक्ष में केंद्रीय वित्त श्रीमती निर्मला सीतारमण से मिलकर देश स्तर पर स्वर्णिम बजट पेश करने तथा केंद्रीय बजट में बिहार के हितों का विशेष खयाल रखने के आभार प्रकट किया तथा धन्यवाद दिया।
इस मौके पर सांसद डा ठाकुर ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का मिथिला की संस्कृति और परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया।
सांसद डा ठाकुर ने बजट में वित्त मंत्री द्वारा बिहार के लिए किए गए विशेष प्रावधानों तथा समाज के कमजोर वर्गों की चिंता किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि बजट 2026-27 के माध्यम से मोदी सरकार ने गरीब और वंचित परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत किया है।पीएम आवास योजना के लक्ष्य में बढ़ोतरी से हर गरीब परिवार के पक्के घर का सपना अब और तेजी से साकार होगा।

- Advertisement -

सांसद डा ठाकुर ने महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना के माध्यम से खादी ग्रामोद्योग संस्थानों को काया कल्प किए जाने के लिए बजटीय प्रावधान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण भारत में शुरू होने वाले शी मार्ट योजना रोजगार बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
सांसद डा ठाकुर ने बताया कि बिहार में 350 से अधिक खादी ग्रामोद्योग संस्थान पंजीकृत है लेकिन केवल एक सौ के आसपास संस्थान ही सक्रिय है। अब शेष सभी संस्थानों को पुनर्जीवित कर इसे रोजगार का सशक्त माध्यम बनाने की पहल शुरू कर दी गई है।
सांसद डा ठाकुर ने वित्त मंत्री के द्वारा किसानों को खेती में कृत्रिम बौद्धिकता की सहायता उपलब्ध कराने के लिए ‘भारत विस्तार’ टूल की घोषणा को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि बजट 2026—27 में किसानों गरीबों और महिलाओं के सम्मान व समृद्धि के साथ विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देता है जिसके लिए वित्त मंत्री की सोच की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
सांसद डा ठाकुर ने बिहार में सात जलमार्ग के माध्यम से रोजगार तथा व्यापार को बढ़ावा देने की वित्त मंत्री की सोच को दूरगामी कदम बताते हुए कहा कि बिहार में गंगा नदी पर जलमार्ग के माध्यम से व्यापार पहले से ही होती आ रही है अब इस बजट में गंडक कोशी घाघरा कर्मनाशा पुन पुन तथा सोन नदी पर जल मार्ग का विस्तार कर नदी के किनारे स्थित शहरों से जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा तथा संसाधन की बचत भी होगी वही सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव तीस से चालीस प्रतिशत कम हो जाएगा।
सांसद डा ठाकुर बिहार को हाई स्पीड रेलवे कोरिडोर, पटना में जहाज कारखाना, पूर्वोत्तर राज्य के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन जैसे प्रावधानों के लिए वित्त मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि लगातार नौ बार देश की बजट पेश कर निर्मला सीतारमण ने एक इतिहास कायम किया है जो भारत की नारी सशक्तिकरण का श्रेष्ठ उदाहरण है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular