Wednesday, June 17, 2026
Homeजिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा...

जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित

- Advertisement -

,यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा शहर को जाम मुक्त करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय दरभंगा में संचालित ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के परिचालन के लिए बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के लिए प्रस्तावित पिकअप बिंदु एवं ड्रॉप प्वाइंट की विस्तृत जानकारी दी गई।
शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से चयनित रूटों के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित रूट,पिकअप एवं ड्रॉप प्वाइंट का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया,ताकि आम नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं सुचारु यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुव्यवस्थित करने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ऑटो एवं ई-रिक्शा परिचालन के सुव्यवस्थित होने से न केवल शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी,बल्कि सड़क सुरक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।
जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सवारी गाड़ियां यथा ऑटो, ई-रिक्शा आदि का निबंधन करायें । निबंधन की तिथि 05 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई हैlइस संबंध में शीघ्र ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी, नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता,अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी,, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थेl

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular