Tuesday, May 5, 2026
Homeदरभंगाजेम पोर्टल से सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम...

जेम पोर्टल से सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

- Advertisement -

इस अवसर पर वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उप निदेशक जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद, जीईएम फेसिलिटेटर सुबोध कांत ने सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -

डीएम ने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से सभी कार्यालय में सामग्री की खरीदारी के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले के सभी विभागों के डीडीओ ने प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लिया है।

- Advertisement -

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी सरकारी संस्थानों में सामग्री क्रय होता है, वह पारदर्शी तरीके से जेम पोर्टल के माध्यम से हो और साथ ही जो विक्रेता सेलर है, वह भी इस प्रकार से ऑन बोर्ड हो सकते हैं।

जेम पोर्टल एक पारदर्शी मेकेनिज्म व्यवस्था है और इसका लाभ सभी कार्यालय को मिल रहा है। जेम फेसिलिटेटर सुबोध कांत द्वारा जेम पोर्टल के संबंध में उपस्थित सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, कार्यालय प्रधान को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान अपर समाहर्त्ता अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता सलीम अख्तर, जिला कल्याण पदाधिकारी मो.असलम अली एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण, कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular