Featured

शिवाजी नवयुवक समिति एवं रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित​

​कालीस्थान, शिवाजी नगर, दरभंगा स्थित निषाद धर्मशाला में रविवार (13/09/2026) को शिवाजी नवयुवक समिति एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
​शिविर का विधिवत उद्घाटन शिवाजी नवयुवक समिति के कर्मठ सदस्य विकाश सहनी, अजीत महतो, राम चरित्र महतो, निषाद धर्मशाला के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सहनी तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि डॉ. राम बाबू खेतान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत नवयुवक समिति, रेड क्रॉस तथा ब्लड बैंक से आए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक शत्रुघ्न सहनी, केदार साह एवं विकाश सहनी ने रक्तदान के महत्व और फायदों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। सभी स्वस्थ वयस्क पुरुषों एवं महिलाओं को नियमित अंतराल पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

मंच संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के आशीष सर्राफ ने कुशलतापूर्वक किया।
​शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक आतम सर्राफ, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, मोदनाथ मिश्रा, तरुण मिश्रा, गौरव जालान, अंकित पोद्दार, मनमोहन कुमार, कन्हैया शर्मा, मुकेश खेतान, विवेकानंद कैंसर अस्पताल के प्रबंधक प्रभात कुमार तथा नवयुवक समिति के मनीष कुमार, नीरज कुमार, गोपाल सहनी, गोविन्द सहनी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।
​शिविर में रेड क्रॉस के सदस्य तरुण सर्राफ, सुनील कुमार सिंह, आशीष सर्राफ एवं नवयुवक समिति के कई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल स्थित डॉ. हेडगेवार ब्लड बैंक की मेडिकल टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

​कालीस्थान, शिवाजी नगर, दरभंगा स्थित निषाद धर्मशाला में रविवार (13/09/2026) को शिवाजी नवयुवक समिति एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
​शिविर का विधिवत उद्घाटन शिवाजी नवयुवक समिति के कर्मठ सदस्य विकाश सहनी, अजीत महतो, राम चरित्र महतो, निषाद धर्मशाला के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सहनी तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि डॉ. राम बाबू खेतान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत नवयुवक समिति, रेड क्रॉस तथा ब्लड बैंक से आए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक शत्रुघ्न सहनी, केदार साह एवं विकाश सहनी ने रक्तदान के महत्व और फायदों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। सभी स्वस्थ वयस्क पुरुषों एवं महिलाओं को नियमित अंतराल पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
​मंच संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के आशीष सर्राफ ने कुशलतापूर्वक किया।
​शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक आतम सर्राफ, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, मोदनाथ मिश्रा, तरुण मिश्रा, गौरव जालान, अंकित पोद्दार, मनमोहन कुमार, कन्हैया शर्मा, मुकेश खेतान, विवेकानंद कैंसर अस्पताल के प्रबंधक प्रभात कुमार तथा नवयुवक समिति के मनीष कुमार, नीरज कुमार, गोपाल सहनी, गोविन्द सहनी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।

शिविर में रेड क्रॉस के सदस्य तरुण सर्राफ, सुनील कुमार सिंह, आशीष सर्राफ एवं नवयुवक समिति के कई सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल स्थित डॉ. हेडगेवार ब्लड बैंक की मेडिकल टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *