Featuredदरभंगा

एक दिवसीय जेंडर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन।

दरभंगा: स्थानीय प्रेक्षागृह में “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” योजनान्तर्गत लैंगिक हिंसा के विरुद्ध एक दिवसीय जेंडर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला पर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखण्डों से आई कुल 400 आँगनवाड़ी सेविका/सहायिकाओं, सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं, प्रखंड समन्वयक को प्रशिक्षित किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रजव्लित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण  पर डॉ. रश्मि वर्मा द्वारा परिचर्चा की गयी।

उन्होंने कहा कि हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों के लिए मैं नमन करती हूँ I बिहार की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की बहुत सराहना करती हूँ I

उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है और हमेशा करती रहेगी।

प्रशिक्षण के दौरान नारी शक्ति,पुरुषों की तुलना में महिलाओं की बढ़ रह भागीदारी, मेडिकल, इंजीनियरिंग इत्यादि क्षेत्रों में महिलाओं की बढती भागीदारी हेतु विषय पर चर्चा हुई।

चर्चा के दौरान सभी सेविकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत गुड्डा गुड़िया रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया गया, ताकि हर महीने कन्या जन्मोत्सव प्रत्येक आँगनवाड़ी केन्द्रों पर मनाया जा सकेI

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समन्वयक ऋषि कुमार द्वारा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

उन्होंने बताया कि महिलाओं से जुड़ी समस्या के लिए जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय एवं वन स्टॉप सेण्टर कार्यालय, दरभंगा में संपर्क करने हेतु बताया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अजमतुन निशा द्वारा मिशन शक्ति के उपयोजना सम्बल के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षा के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन नम्बर -181, सभी समस्याओं के लिए 112, बच्चों से सम्बंधित समस्या के लिए 1098 पर संपर्क कर सकते हैं।

उक्त प्रशिक्षण में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ.रश्मि वर्मा, जिला समन्वयक ऋषि कुमार, गोविन्द कुमार, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका, सभी प्रखंड समन्वयक एवं सभी आईसीडीएस., वन स्टॉप सेंटर के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *