Featuredदरभंगा

भारत संकल्प यात्रा को लेकर हुई बैठक।

दरभंगा: उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी के अध्यक्षता में भारत संकल्प यात्रा को लेकर संबंधित पदाधिकारीयों के साथ उनके कार्यालय प्रकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डीडीएम नाबार्ड ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भारत संकल्प यात्रा के तहत दरभंगा जिले में 06 रथ का परिचालन किया जा रहा है।

जिले के जाले एवं सिंहवाड़ा प्रखंड में रथ का परिचालन जारी है।

बताया गया कि कहीं-कहीं रथ के पहुंचने के पश्चात पदाधिकारी/कर्मी और लोग जमा हो रहे हैं,जिससे रथ को अधिक समय लग जाता है। लोगों को पूर्व से ही उपस्थित रहना चाहिए।

उन्होंने डीपीएम जीविका,आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड बनाने हेतु पर्याप्त संख्या में (सी.एस.पी) ग्राहक सेवा केंद्र को उपस्थित रखने के निर्देश दिए।

बैठक में सिविल सर्जन अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीपीएम हेल्थ शैलेश चंद्रा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस डॉ.रश्मि वर्मा, केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर अजमातून निशा एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *