Featured

राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर सैन्य कमांडरों ने किया मंथन, पीएम मोदी भी होंगे शामिल।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भोपाल में रक्षा सेनाओं की संयुक्त कमांडर कॉन्फ्रेंस-2023 में शामिल हुए। भोपाल में 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच सैन्य कमांडरों की कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।

कॉन्फ्रेंस का विषय ‘तैयार, पुनुरुत्थान और प्रासंगिक’ है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख कॉन्फ्रेंस में शामिल हो रहे हैं। रक्षा बलों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श हो रहा है। इसमें तीनों सेनाओं के एकीकृत थियेटर कमान का विषय भी शामिल है। कॉन्फ्रेंस में रक्षा पारिस्थितिकी खासकर आत्मनिर्भरता की दिशा हुई तैयारी की भी समीक्षा हो रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रक्षा सेनाओं की संयुक्त कमांडर कॉन्फ्रेंस-2023 में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *