Featuredदरभंगाप्रादेशिक

पत्रकारिता एवं जनसंचार सर्टिफिकेट कोर्स में नामांक तिथि विस्तार को लेकर बैठक आयोजित।

दरभंगा: शनिवार को विश्वविद्यालय हिंदी विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो० राजेन्द्र साह की अध्यक्षता में ‘पत्रकारिता एवं जनसंचार’ सर्टिफिकेट कोर्स (सत्र – 2023- 24) में नामांकन की तिथि के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय हिंदी विभाग द्वारा संचालित एक वर्षीय ‘पत्रकारिता एवं जनसंचार’ के सर्टिफिकेट कोर्स,सत्र- 2023 – 2024 में ऑन स्पॉट ऐडमीशन की तिथि को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 31.07.2023 तक आवेदन करने का निर्णय लिया गया।

इच्छुक छात्र-छात्राऍं विश्वविद्यालय हिंदी विभाग से संपर्क कर नामांकन -प्रपत्र प्राप्त कर इस कोर्स में ऐडमीशन ले सकते हैं। इस कोर्स में नामांकन के लिए 45% अंकों के साथ किसी भी संकाय में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। किसी अन्य कोर्स में नामांकित छात्र-छात्राऍं भी यह कोर्स कर सकते हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो० राजेंद्र साह ने दी।

बैठक में विभागीय शिक्षक
प्रो.चंद्रभानु प्रसाद सिंह, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सुमन, डॉ. आंनद प्रकाश गुप्ता, डॉ. मंजरी खरे, श्रीमती अनुराधा प्रसाद,श्री गंगेश मिश्र एवं विभागीय शोधार्थी अभिषेक कुमार सिन्हा, सियाराम मुखिया, सरिता कुमारी, शिखा सिन्हा, ज्योति कुमारी, दुर्गानंद ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *