Featuredदरभंगाप्रादेशिक

प्रेमी के साथ मिलकर पति की धारदार हथियार से प्रहार कर की हत्या।

दरभंगा जिले के सिमरी थानाक्षेत्र के कमरौली गांव में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। जीविका दीदी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित उसके प्रेमी को दबोच लिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने बताया आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि किराना दुकानदार राम कुमार साह (40) का पैर-हाथ बांधकर तेज हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के दौरान आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाकर भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया है।

वीडियो में दुकानदार की मां अपने पुत्र को बचाते हुए भी दिख रही है लेकिन, आरोपित पत्नी जीविका दीदी संगीता देवी और उसके प्रेमी कुंदन लाल दास (30) उसे बेहोशी की हालत में भी ईंट-पत्थर से पीटते रहे।

गिरफ्तार आरोपित कुंदन लाल दास रेलकर्मी है, जो वर्तमान में दरभंगा स्टेशन पर तैनात है। वहीं जीविका दीदी चार बच्चों की मां बताई जा रही।

इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। लोग हैरत में है कि कैसे एक पत्नी ने पति की हत्या कर दी। वहीं, मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *