समस्तीपुर : बेटे से खैनी को लेकर हुआ विवाद तो देर रात घर में सो रहे पिता की गोली मारकर बदमाशों ने की ह’त्या
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत भटगामा वार्ड संख्या-27 में घर में सो रहे वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बताया जाता है कि रविवार की रात करीब 11 बजे के करीब दुकान खोलकर खैनी माँगा नहीं देने पर मारपीट किया जिसमें वैजनाथ मिश्र के पुत्र हेमंत कुमार मिश्र (35 वर्ष) जख्मी हो गया।
घटना के बाद स्वजनों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद सभी घर में सो गये थे। देर रात करीब 1 बजे के करीब फिर से पहुंच कर दो दर्जन की संख्या में बदमाश ने घर पर आकर रोड़ाबाजी करते हुए ताला तोड़ कर सो रहे स्व. बहोरन मिश्र के पुत्र वैजनाथ मिश्र (65 वर्ष) को गोली मार कर हत्या कर दिया। बदमाशों ने गोली वृद्ध के एकदम कान के पास मारा।
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र वशंत कुमार मिश्रा ने बताया कि खैनी को लेकर हुए विवाद के बाद दुबारा घर पर आकर बदमाशों ने हो हंगामा करते हुए घर का ताला तोड़ कर उनके पिता को गोली मार दिया एवं बोला अगर ज्यादा हल्ला किया तो तुमको भी गोली मार देंगे। इसके बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। बताया गया है कि दर्जनों कि संख्या में आये बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसमें दो लाला झा, शिवम कुमार को लोग पहचान कर पाए बाकि सभी मुँह में कपड़ा लपेटे हुए थे। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
