Sunday, May 31, 2026
Homeदरभंगा में बेकाबू ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, 2 की मौत पर...

दरभंगा में बेकाबू ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, 2 की मौत पर भारी बवाल; सड़क जाम।

- Advertisement -

दरभंगा में बेकाबू ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, 2 मौत पर भारी बवाल; सड़क जाम, हंगामा हादसे के विरोध में जंतीपुर के आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया। मृतका सुधा देवी पति राजकिशोर सहनी बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के सहनी टोला की रहने वाली थी। बेटा मात्र पांच महीने का था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरभंगा में बेकाबू ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, 2 मौत पर भारी बवाल; सड़क जाम, हंगामा बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर है। सड़क हादसे में मां और दूधमुहें बच्चे की मौत हो गई। बेकाबू ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के धेरुख हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार की है। 22 वर्षीया महिला एवं उसके पांच माह के पुत्र की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को जयंतीपुर में खदेड़कर पकड़ लिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। इस हादसे के विरोध में जंतीपुर के आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया। मृतका सुधा देवी पति राजकिशोर सहनी बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के सहनी टोला की रहने वाली थी। मौके पर एसडीपीओ आशुतोष कुमार पहुंचकर जाम हटाने में लगे हुए हैं। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की गई है। इससे पहले नालंदा में शुक्रवार को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। एक घटना में बाइक से बारात जा रहे तीन दोस्तों को बोलेरो ने कुचल दिया। तीनों बाइक पर सवार होकर अपने एक दोस्त की बारात जा रहे थे। मरने वाले लड़के, नौवीं, दसवीं और बारहवीं के छात्र थे।

 

 

मृतकों में एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पारथू गांव निवासी योगेश्वर जमादार का 18 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश, रघुनंदन बिंद का 18 वर्षीय पुत्र , दिलशांत कुमार और पप्पू प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए । एक दूसरी घटना में दो लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गयी जो रिश्ते में साढ़ू थे। दोनों एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस ऑटो से लौट रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावां के पास हुई।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular