दरभंगा, 29 मई 2026 :- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में बहादुरपुर प्रखंड स्थित वी.वी.पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया गया।
मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित वी.वी.पैट वेयर हाउस के बाहरी स्थिति का अवलोकन किये।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थिति थे।




