Featured

बेगूसराय में आयकर विभाग का आउटरीच कार्यक्रम:डॉक्टर और कारोबारी हुए शामिल, करदाताओं की भूमिका और रिटर्न के मुद्दे पर हुई चर्चा।

बेगूसराय के आईएमए हॉल में डॉक्टरों और कारोबारियों के साथ आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन चिकित्सा और कारोबारी के सहयोग से करदाताओं के बीच बेहतर जानकारी,सहयोग को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

इस मौके पर आयकर रिटर्न समय पर और सही फाइलिंग, आयकर व्यवस्था में हाल में हुए प्रगति, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न करदाता सेवाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इंटरैक्टिव सत्रों में प्रश्नों के उत्तर दिए गए। कर प्रथा के संबंध में जागरूकता के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टर और कारोबारी।

रिटर्न के मुद्दे पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में रेंज-वन भागलपुर के संयुक्त आयकर आयुक्त मिंगमा शेरपा (आईआरएस) मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा किया। इसके साथ ही कर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में डॉक्टरों और कारोबारियों के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एके राय, आईएमए के सचिव डॉ. पंकज सिंह, बेगूसराय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर शेखर, वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज जायसवाल, सत्येंद्र वर्मा, सीए रवि मस्करा आदि ने भी आयकर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सुगम रिटर्न के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

संचालन आयकर अधिकारी राज कुमार भारती और आयकर निरीक्षक कुमार सत्यव्रत ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कर सहायक नीरज कुमार एवं कर सहायक विश्वजीत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने विभाग और विभिन्न कारोबारियों के बीच सहयोगात्मक जुड़ाव के महत्व को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *