Friday, May 29, 2026
Home02 जून को आयोजित होने वाली "सहयोग शिविर" को लेकर सभी प्रशासनिक...

02 जून को आयोजित होने वाली “सहयोग शिविर” को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूर्ण

- Advertisement -

02 जून को जिले के 36 पंचायत में आयोजित होंगे सहयोग शिविर

- Advertisement -

शिशो पश्चिम और शहवाजपुर पंचायत में अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि) एवं नगर पुलिस अधीक्षक की प्रतिनियुक्ति

- Advertisement -

मुख्य सचिव बिहार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने तथा उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार द्वारा बताया गया कि *जून माह के प्रथम मंगलवार अर्थात 02 जून 2026 को जिले के 36 पंचायतों में “सहयोग शिविर” आयोजित होगा तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा एवं एक माह के अंदर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा।
सभी प्रखंडों में विभिन्न विभागों के द्वारा 16 काउंटर बनाए गए हैं। अंतिम काउंटर पर दक्ष लिपिकों की प्रतिनियुक्ति की गई है जो लोग आवेदन नहीं लिख सकते हैं उन्हें आवेदन लिखकर देंगे।
सभी आवेदिकों के लिए बैठने की कुर्सी एवं आधारभूत सुविधा उपलब्ध रहेगी।सहयोग शिविर स्थल पर ही आवेदनों की एंट्री पोर्टल पर की जाएगी और आवेदक को पार्वती भी दी जाएगी।
सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को 30 दिनों के अंदर निष्पादित करना होगा अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर विधि संवत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 02 जून (मंगलवार) को अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) राजेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी की उपस्थिति में दरभंगा सदर प्रखण्ड के शिशु पश्चिमी एवं शाहबाजपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में “सहयोग शिविर” आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन, दरभंगा की जनता से अपील करती है कि 02 जून को आयोजित “सहयोग शिविर” में अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचें और अपनी समस्या का समाधान पाएं।
सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन 1100 पर 08 बजे सुबह से 08 बजे संध्या तक सम्पर्क किया जा सकता है।
सहयोग शिविर में आवेदन करने के लिए सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन कभी भी दर्ज कर सकते है।
परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उसका निष्पादन सुनिश्चित कर सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने वरीय अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है।
सहयोग शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों का स्टॉल भी लगाया जाएगा।
जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा 02 जून को आयोजित सहयोग शिविर के लिए पंचायतवार रोस्टर निर्धारित किया गया है तथा जिला स्तर से वरीय अधिकारियों को प्रतिनियुक्त करते हुए उन्हें शिविरों का सफल आयोजन कर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
02 जून को जिले के विभिन्न प्रखंडों के 36 पंचायतों में पूर्वाह्न 09:00 बजे से “सहयोग शिविर” आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है, ताकि लोग इसका लाभ उठाएं।
उल्लेखनीय है कि 02 जून को दरभंगा सदर प्रखण्ड – शिशो पश्चिमी पंचायत एवं शहवाजपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन बहादुरपुर प्रखण्ड क- बरूआर पंचायत के पंचायत भवन एवं रामभ्रदपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन, हायाघाट प्रखण्ड – आनन्दपुर सहोरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सहोरा एवं पतोर पंचायत के पंचायत भवन, हनुमाननगर प्रखण्ड – रूपोली पंचायत एवं गोढैला पंचायत के पंचायत सरकार भवन, बहेड़ी प्रखण्ड – रमौली गुजरौली पंचायत एवं हरहच्चा पंचायत के पंचायत सरकार भवन,
केवटी प्रखण्ड – कर्जापट्टी पंचायत एवं पिंडारूच पंचायत के पंचायत भवन, जाले प्रखण्ड – गड़री पंचायत के मदरसा रहमानिया एवं जोगियारा पंचायत के पंचायत भवन, सिंहवाड़ा प्रखण्ड – हरपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन एवं अरई बिरदीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अरई बिरदीपुर, मनीगाछी प्रखण्ड – ब्रह्मपुर पंचायत के मध्य विद्यालय, नरौत्तमपुर एवं राघोपुर उत्तरी पंचायत के पंचायत भवन, तारडीह प्रखण्ड – महथौर पंचायत के सहकारिता भवन, बारा चैक, महथौर एवं विशहथ बथिया पंचायत के पंचायत सरकार भवन, बेनीपुर प्रखण्ड – सझुआर पंचायत एवं मकरमपुर पंचायत के पंचायत भवन, अलीनगर प्रखण्ड के घमूआरा धमसाईन पंचायत एवं हरियठ पंचायत के पंचायत भवन, बिरौल प्रखण्ड – कहुआ पंचायत एवं रौहार महसूदा पंचायत के पंचायत सरकार भवन, गौड़ाबौराम प्रखण्ड क- कसरौर बसौली पंचायत के पंचायत सरकार भवन एवं कसरौर करकौली पंचायत के सामुदायिक भवन, कसरौर करकौल, घनश्यामपुर पंचायत के तुमौल पंचायत के मध्य विद्यालय, तुमौल एवं जयदेवपट्टी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जयदेवपट्टी, किरतपुर प्रखण्ड – रसियारी पौनी पंचायत के जी.के.पी.वी. विद्यालय, रसियारी एवं झगरूआ पंचायत के पैक्स गोदाम, कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड – हरिनगर पंचायत के पंचायत सरकार भवन, मसानखोन पंचायत के मध्य विद्यालय, मसानखोन तथा कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड – भिण्डुआ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भिण्डुआ एवं इटहर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरनिया में “सहयोग शिविर”आयोजित होगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular