Friday, May 29, 2026
Homeआज वरीय पदाधिकारी द्वारा 07 गैस एजेंसी एवं 02 अन्य जगह किया...

आज वरीय पदाधिकारी द्वारा 07 गैस एजेंसी एवं 02 अन्य जगह किया औचक निरीक्षण

- Advertisement -

कल 16 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य

- Advertisement -

शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करें, उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई

- Advertisement -

जिला में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से जारी है। बुकिंग के अनुरूप 75 गैस एजेंसियों के द्वारा तेजी से गैस आपूर्ति हो रही है।
जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि एलपीजी गैस बुकिंग प्राप्त होने के बाद *संबंधित एजेंसी उपभोक्ता को होम डिलीवरी के माध्यम से निर्धारित दर पर गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
जिलेवासियों से जिला प्रशासन की अपील है कि अपनी बारी का इंतजार करें, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, नियमानुसार सभी ग्राहकों (उपभोक्ताओं) को ससमय गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जा रही है।।

- Advertisement -

जिला में आज 75 गैस एजेंसी के माध्यम से 06 हजार 805 एल.पी.जी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरण किया गया, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 5070, बेनीपुर अनुमण्डल में 953 एवं बिरौल अनुमण्डल में 782 शामिल है।
डी.एस.ओ ने कहा कि इस प्रकार जिले में 29 मई को 05 हजार 671 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है।
उन्होंने बताया कि 30 मई को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 10514, बेनीपुर अनुमण्डल में 1221 एवं बिरौल अनुमण्डल में 4479 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य है।
उप निदेशक जन-सम्पर्क श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा जिला में पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू ढंग से चल रहा है। समय पर एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के उपरांत बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन विभाग द्वारा निर्धारित है। बुकिंग के उपरांत 02 से 03 दिनों में होम डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि कैटरिंग के माध्यम से शादी विवाह या अन्य कार्यों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति जारी है।

वर्तमान में जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार का स्पष्ट निर्देश है कि सभी गैस एजेंसियों निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किसी भी समस्या या प्रश्न शिकायत की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या नम्बर – 06272-245055 है। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हुए शिकायतों में से
अधिकांश का समाधान कर दिया गया है।

जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि किसी उपभोक्ता को विभागीय नियमानुसार गैस उपलब्ध नहीं करने पर पर संबंधित एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन, दरभंगा उपभोक्ताओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है।
एलपीजी गैस से संबंधित शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष पर कर सकते हैं, जिसको तत्काल निष्पादन किया जाता है। मुनाफाखोरी या जमाखोरी करने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है।

शादी विवाह आदि समारोह के अवसर पर नियमानुसार उपभोक्ताओं को कमर्शियल गैस का पांच सिलेंडर विभागीय निर्देशानुसार दिया जा रहा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular