Sunday, May 31, 2026
Homeसहरसा में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:परिजनों ने जताई हत्या की...

सहरसा में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस बोली- सड़क हादसे में गई जान।

- Advertisement -

सहरसा में एक 25 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर-3 निवासी टुनटुन यादव का शव विद्यापति चौक के पास सड़क पर मिला। परिवार वालो ने पुलिस से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर जांच मे जुटी है।

- Advertisement -

टुनटुन छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पानी टंकी सप्लायर का काम करते थे। वे चार दिन पहले गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। आज सुबह उन्हें रायगढ़ के लिए ट्रेन पकड़नी थी। वे सहरसा स्टेशन जाने के लिए टेम्पो पकड़ने घर के आधा किलोमीटर दूर अवस्थित विद्यापति चौक की ओर निकले थे। जहां उसका शव सड़क किनारे मिला।

- Advertisement -

मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

- Advertisement -

मृतक की पत्नी ललिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी तीन साल की बेटी और एक महीने की बच्ची है। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या का मामला है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। मृतक के भाई ने कहा वो घर निकला और स्थानीय लोगो ने जानकारी दीं तो मौके पर पहुंचे।

बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सड़क दुर्घटना का मामला लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular