Featured

मधुबनी : स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में 2 युवक की मौत:मधुबनी में दोनों बाजार से घर लौट रहे थे, दो लोग गंभीर हालत में भर्ती

मधुबनी के झंझारपुर थाना क्षेत्र के चनौरागंज के पास शुक्रवार की देर रात्रि को बाइक और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में दो युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान ओमप्रकाश सदाय कृष्ण सदाय डेरमा गांव निवासी के रूप में हुई है।

चनौरागंज स्थित दुर्गा पूजा के अवसर पर मेला देखने के लिए यह लोग गए थे। वापस घर आने के क्रम में चनौरा गंज के पास बाइक और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दिया सूचना पाते ही प्रशासन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना में घायल दोनों युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक की प्राथमिक उपचार कर नाजुक स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरे युवक का इलाज झंझारपुर के अस्पताल में चल रहा है।

मृतक दोनों युवक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी में सन्नाटा छाया हुआ है। मृतक के परिजनों में चीख पुकार मची है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *