Featured

मधुबनी में पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई:जयनगर से देशी कट्टा और 17 कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार ज्योतिरादित्य सिंह।

आरोपी गिरफ्तार. मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बुधवार को की गई इस कार्रवाई में टीम ने एक देशी कट्टा, 17 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह खजौली थाना क्षेत्र के एकडारा महुवा गांव का रहने वाला है। पुलिस को पहले से उसकी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी थी।

 

गुप्त सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी में उसे पकड़ा गया। जयनगर थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका संबंध किन लोगों से है। मधुबनी जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल लगातार अभियान चला रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि अपराध और तस्करी के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *