Featured

रुपौली विधानसभा में निर्दलीय शंकर सिंह की हुई जीत, तीसरे नम्बर पर रहीं बीमा भारती।

बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने 8 हजार 211 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने जेडीयू कलाधर मंडल को हराया है। राजद उम्मीदवार बीमा भारती पहले राउंड से ही तीसरे नंबर पर रहीं।

बताते चलें कि बीमा भारती के इस्तीफे से खाली हुई रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। कुल 54.25 फीसदी वोटिंग हुई थी। पहले माना जा रहा था कि बीमा भारती और कलाधर मंडल के बीच नेक टू नेट फाइट होगी, लेकिन निर्दलीय शंकर सिंह के कारण यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

इधर, नतीजे आने से पहले ही आरजेडी ने हार स्वीकार कर ली। पार्टी के नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हार की समीक्षा करेंगे।

ज्ञात हो कि पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने चुनाव से पहले बीमा भारती को समर्थन देने का एलान किया था। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि किसी कारण के चलते मेरी प्रत्याशी से भूल हुई हो, तो इसके लिए मैं हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं। आप सभी से रूपौली की बेटी बीमा भारती के पक्ष में वोटिंग के लिए आग्रह करता हूं। हालांकि, पप्पू यादव की ये अपील भी बीमा भारती को जीत नहीं दिला सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *