Featured

आग लगने से 8 दुकान जलकर राख:कटिहार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, मुआवजे की मांग।

कटिहार के संग्राम चौक पर गुरुवार की देर रात आग लगने से 8 दुकानें जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने दुकानों से उठती लपटों को देखकर दुकानदारों को सूचित किया था। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

हादसे में डब्लू शेख, चंचल सिंह, सिद्धांत पासवान, निताई दे, सोनू कुमार और अशोक जायसवाल की नाश्ता और किराना की दुकानें जलकर राख हो गई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। राजद के युवा प्रदेश सचिव आशु पांडे ने बिजली विभाग की लापरवाही को इसका जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जर्जर और डुप्लीकेट बिजली के तार लगे हुए है। प्रभावित दुकानदारों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। अंचलाधिकारी से स्थिति का जायजा लेकर उचित मुआवजा देने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *