Thursday, June 18, 2026
Homeसुमन्त काले को राष्ट्रीय पुरस्कार "सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2023" से किया...

सुमन्त काले को राष्ट्रीय पुरस्कार “सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2023” से किया सम्मानित।

- Advertisement -

कम उम्र में दुर्घटना में घायल होने से डिलेट प्रोग्रेस हो जाने के बाद भी अपने और परिवार के हौसले से ऐसी उड़ान भरी जिसका पीछा कोई नही कर पाया और अपने नाम के साथ साथ अपने माता पिता का भी देश में नाम रोशन कर रहा है। कम उम्र में स्पेशल ओलंपिक क्षेत्र में नाम कमाने वाले भोपाल निवासी युवा सुमन्त जनार्दन काले का रविवार 26 मार्च को राजस्थान के झालावाड़ में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार “सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2023” से सम्मानित किया गया। सामर्थ्य सेवा संस्थान, झालवाड़ की और से विशिष्ठ अथिति पैलेस ऑन व्हील के पूर्व जनरल मैनेजर अतुल सिंह झाला एवं अन्य अथितियोंं ने उपरना पहना कर प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सुमन्त काले पुत्र सुधीर जनार्दन अब तक इन खेलों में दो गोल्ड मैडल एक ब्रांड मेडल और दो प्रथम पुरस्कार की ट्रॉफी व एक तृतीय पुरस्कार का मोमेंटो प्राप्त कर चुका है। सुमन्त काले के पिता सुधीर जनार्दन काले म.प्र.मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मे सहायक अभियन्ता हैं। सुमन्त के सभी खेलों में प्राथमिक से लेकर अब तक के प्रशिक्षक रहे हैं।सुमन्त काले की माता श्रीमति मंजरी काले ग्रहणी हैं व सुमन्त के न्यूट्रीशन का पूरा ध्यान रखती हैं। सुमन्त का ध्यान रखते हुए वे स्वयं भी स्पेशल एजूकेशन (एम.आर.) में बी.एड. कर रही हैं। सुमन्त के कार्यकलापों मे वेब मीटिंग आदि के माध्यम से सक्रीय सहभागी होती हैं। इस कारण म.प्र. स्पेशल ओलम्पिक्स डिस्ट्रिक्ट कमेटी में पेरेन्ट मेम्बर हैं। समारोह में नेपाल, श्री लंका सहित 14 राज्यों की 56 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने निशक्तता, कला, संस्कृति, खेल, संगीत, इतिहास आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर उपलब्धियां अर्जित की हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular