Featured

दरभंगा : मानव जीवन का दर्पण है श्रीराम कथा: भास्कर जी महाराज।

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सनहपुर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का समापन मंगलवार को होगा। पिछले 8 दिनों से आसपास के लोग इस राम कथा का भव्य आनंद प्राप्त कर रहे हैं। बृन्दावन से आये कथा वाचक राघव कृपा प्राप्त भाष्कर जी महाराज ने सनहपुर मे राम कथा के दौरान कहा कि रामायण को दर्पण के समान माना गया है। श्री राम कथा मानव जीवन का दर्पण है। श्री राम कथा भगवान का दिव्य चरित्र होने के साथ मन की मलिनता धोने की कथा है। बाह्य शुद्धि के लिये हम प्रतिदिन स्नान करते हैं, पर अंतरमन की शुद्धि के लिये श्री राम कथा का श्रवण करना आवश्यक है। बराबर ध्यान देकर जो इसका चिंतन करेगा, इसकी उपासना करेगा, वाचन करेगा, गायन करेगा, अथवा सुनेगा, तो नौ दिनों के अन्त में उसे स्वंय की कमी, स्वयं के जीवन की त्रुटि का और पतित- पावन परमात्मा के कृपालु स्वभाव का पूर्ण ज्ञान हो सकेगा। इस प्रकार जीव का उद्धार होना सम्भव हो सकेगा।

श्रीराम के चौदह वर्ष बाद राम भरत मिलाप एवं राजगद्दी मिलने की विस्तार से कथा सुनाई। सनहपुर गांव स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर मे चल रहे नौ दिवसीय संगीत श्रीराम कथा के आठवे दिन श्रद्धालुओ की भीङ उमङ पङी। कथा के बीच बीच मे भक्तिमय संगीत से पूरा कथा स्थल राम नाम के रस मे सराबोर हो रहा था।

मौके पर देवनारायण ठाकुर, हरिशंकर ठाकुर, नन्द किशोर ठाकुर, नीरज कुमार ठाकुर, नवल किशोर ठाकुर, श्रीकृष्णकांत ठाकुर उर्फ पप्पू जी, पुनम ठाकुर, सुमन ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, शुभम ठाकुर एवं बुलन्द कुमार आदि ग्रामीण श्री राम कथा के आयोजन में पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *