सीसीटीवी में कैद कुत्ते की तस्वीर।
हमला भी बहुत खतरनाक तरीके से किया गया है। कुत्ते ने सीधे बच्चे की गर्दन पर ही अटैक कर दिया। अटैक से हड़बड़ाया बच्चा गिर गया और कुत्ता उसे छोड़कर आगे बढ़ जाता है।
इसी तरह का एक और सीसीटीवी एफसीआई गोदाम के पास के इलाके से सामने आया है। इसमें भी दिख रहा है कि एक आदमी के पीछे-पीछे चल रहा कुत्ता अचानक ही आगे से आकर उसपर अटैक कर देता है। हड़बड़ाया शख्स हाथ झटक कर कुत्ते को हटाता है और भगाता है।
इसी तरह कुत्ते ने बीती दो रातों में इलाके के करीब 60 लोगों पर हमला किया है। शुक्रवार शाम को उसने करीब 40 लोगों पर इसी तरह हमला किया। इससे पहले गुरुवार शाम को भी 10-12 लोगों पर हमला किया है।अस्पताल में इलाज कराने आया बच्चा।
शुक्रवार रात तक 42 लोगों का हुआ इलाज
जयनगर अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार रात तक 42 लोगों को एंटी-रेबिज टीके लगाए गए हैं। इनमें अधिकतर बच्चे हैं। अनुमंडलीय अस्पताल प्रभारी डॉक्टर रोनित ने बताया कि सामान्य काटने वाले 34 लोगों का इलाज अस्पताल में हुआ है। जबकि 6 अन्य लोगों को टांके लगाए गए हैं।
गुरुवार की रात कुत्ते ने शहरी क्षेत्र के 5 बच्चों पर हमला कर दिया। हमले से घायलों में 7 वर्षीय अमन कुमार, खुश नंदन (3), शिव शंकर (11), शिवानी कुमारी (6) एवं मुन्नी कुमारी (2) शामिल है। वहीं शुक्रवार को जयनगर बस स्टैंड, मुख्य सड़क, स्टेशन रोड, शहीद चौक, गोबराही गांव के कई जगहों पर फिर हमला कर 30 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया।
शुक्रवार की रात अस्पताल में इलाज कराने आए घायलों में शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर दस आनंदपुर मुहल्ला निवासी किशन राम (12), आयुष कुमार (13), विशाल कुमार (12), रितिक कुमार (17), शिव शंकर पासवान (45), आयुष कुमार (7), मो. इम्तियाज (20), संजय राम (40), राजेश कुमार झा (43), शिव सेवक (28), हिरण साफि (55), पप्पू पासवान (31), वैदिक डबाल(4), जीतेन्द्र सहनी(41), मनीष कुमार (26), बिंदिया कुमारी (2), छोटू यादव (55), राम नारायण सहनी (55), सुशील मंडल (55) समेत अन्य शामिल हैं।
अस्पताल में इलाज कराने आए घायल।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक कुल 66 लोगों को एंटी-रेबीज टीका लगाया गया है। फिलहाल अस्पताल में टीके की कमी नहीं है। इनका इलाज करने वाली डॉ. प्रियंका कुमारी ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे सुरेंद्र महतो ने बताया कि कुत्ता शायद पागल हो गया है। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। गुरुवार से लेकर अब तक इलाके के कई लोगों को घायल कर दिया है। जल्द कोई इंतजाम नहीं किया गया तो 200 से लेकर 400 लोग तक को भी घायल कर सकता है।
इधर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।





