Featured

दरभंगा : दरभंगा में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, लोगों ने कहा- मोबाइल चोरी करने सहयोगी के साथ घर घुसा था

दरभंगा पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपियों ने बताया कि युवक चोरी करने के लिए घर में घुसा था।

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में गोपाल लाल देव के घर में चोरी करने घुसे दो चोरों को घरवालों ने पकड़ लिया और जमकर दोनो पकड़े गए चोरों की पिटाई कर दी जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों की स्थिति को गम्भीर देखकर पीटने वाले सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पीड़ित के परिजनों ने इलाज के पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक चोर की मौत गई। वहीं दूसरे नाबालिग चोर का इलाज चल रहा है।
आरोपियों ने दोनों की बेरहमी से पीटा
बताया जाता है कि मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक और एक नाबालिग को लोगों ने जमकर लाठी, डंडे एवं लोहे के सरिया से आरोपियों ने दोनों की बेरहमी से पीटा। इससे दोनों की स्थिति गंभीर हो गई तो आरोपित छोड़कर लोग फरार हो गए। बताया जाता है कि दोनों को परिवार वालों ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। शुक्रवार देर शाम तुर्की निवासी घनश्याम लालदेव के पुत्र गोपाल लालदेव (22) की मौत हो गई। 15 साल के उसके सहयोगी का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है।
मोबाइल चोरी के आरोप में दोनों को बेरहमी से पीटा
लोगों का कहना है कि तुर्की गांव के पप्पू सदा का मोबाइल चोरी हो गया। दिनभर की खोजबीन के बाद शाम को पप्पू सदा ने अपने अन्य स्वजन के साथ मृतक गोपाल लालदेव एवं पुनीत लाल देव को गांव के बगीचा में दबोच लिया। इसके बाद दोनों को जमकर पीटा। बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया मारपीट की घटना का अनुसंधान किया जा रहा है। घटना में शामिल युवक प्रदीप सदा, पप्पू सदा,राजकुमार सदा उर्फ छोटकीन सदा के साथ तीनों की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ चल रही हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *