बक्सर में खतरे के निशान के पास पहुंची गंगा; बाढ़ से 10 जिलों में 17 लाख लोग प्रभावित।
मौसम विभाग ने आज बिहार के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे तक हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि, 26 जिलों में आसमान साफ रहेगा।
इन जिलों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, जिन जिलों में बारिश नहीं होगी, वहां अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अगस्त यानी आज से एक बार फिर मानसून मजबूत होने की संभावना है। 28 और 29 अगस्त को पूर्वी और दक्षिण बिहार के हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
मुंगेर में गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने के लगा है। दियारा इलाके में सैकड़ों घर डूब चुके हैं। बक्सर में भी गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
बिहार में अबतक 27 फीसदी कम बारिश हुई है। अबतक 741mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 544mm ही हुई है। राज्य के 8 जिलाें में ही सामान्य से अधिक बारिश हुई है। सीतामढ़ी में सबसे कम 60% बारिश हुई।
28 अगस्त से भारी बारिश से संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 27 अगस्त के बाद लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसका असर बिहार पर पड़ेगा।
28 और 29 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इससे प्रदेश के निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव जैसे हालात बन सकता है।
30 अगस्त काे गयाजी, नवादा और नालंदा के एक-दाे स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
1 सितंबर काे गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान के एक-दाे स्थानों पर भारी बारिश हाेगी।
बाढ़ से 10 जिलों में 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित
बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 10 जिलों में कुल 17 लाख 62 हजार 374 लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा असर भागलपुर में है, जहां 343 गांवों के 4.16 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
वहीं, बेगूसराय के 187 गांवों में 3.15 लाख, भोजपुर के 168 गांवों में 2.55 लाख और मुंगेर के 218 गांवों में 2.50 लाख लोग प्रभावित हैं।
इसके अलावा वैशाली के 76 गांवों में 2.28 लाख, खगड़िया में 1.40 लाख, पटना में एक लाख से अधिक और सारण जिले में 42 हजार से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं।
गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज किए गए है ।
नालंदा के तीन प्रमुख प्रखंडों हिलसा, एकंगरसराय और करायपरसुराय में लोकायन नदी के टूटे तटबंधों की मरम्मत नहीं होने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। इन इलाकों में बाढ़ के कहर से हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं।
नालंदा के तीन प्रमुख प्रखंडों हिलसा, एकंगरसराय और करायपरसुराय में लोकायन नदी के टूटे तटबंधों की मरम्मत नहीं होने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। इन इलाकों में बाढ़ के कहर से हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं।
बेगूसराय में बाढ़ जैसे हालात है। यहां 3.15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
बेगूसराय में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
अब तक राज्य में 27 प्रतिशत कम बारिश
पटना में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी पटना में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 26 से 27 डिग्री तक रहने का अनुमान है। हालांकि, 28 अगस्त से राजधानी में भी बारिश की संभावना है।
