सर्वमंगला दुर्गा पूजा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से अमित सिंह अध्यक्ष तो कार्तिक झा सचिव चुने गए।
लोहियानगर वार्ड नं 28 स्थित सर्वमंगला दुर्गा पूजा समिति की बैठक विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 2025 वर्ष का भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान अभी से ही तैयारी आरंभ किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूजा समिति के लाइसेंसी ब्रजेश कुमार प्रिंस ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस साल भी बेहतर ढंग से पूजा की तैयारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी से ही सभी कार्यकर्ता उसकी तैयारी में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में पिछले साल से भी बेहतर तरीके से पूजा समारोह आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान कमेटी का भी गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से लाइसेंसी ब्रजेश कुमार प्रिंस , अध्यक्ष अमित सिंह, उपाध्यक्ष सिंटू कुमार सिंह व संतोष कुमार पोद्दार, सचिव कार्तिक झा , उपसचिव मनीष सहनी , अमित कुमार पोद्दार, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार गुड्डू व राजन सिंहा, संयोजक कुंदन कुमार पिंटू, पंडित अवधेश मिश्रा, व्रती कन्हैया कुमार झा, उप व्रती राजन सिन्हा, मनोज मिश्र कार्यालय प्रभारी ब्रजेश भारती, सुमन कुमार, नीतीश कुमार , मंदिर व्यवस्थापक विनोद कुमार सिंह , आजाद सहनी, सुधीर कुमार सिंह मंगल, प्रकाश सहनी, रत्नेश कुमार, पप्पू मिश्र, संजय सहनी, कन्हैया यादव, नवीन कुमार सिंह, रोहित गुप्ता, ब्रजेश कुमार सहित 21 सदस्यीय कमिटी एवं कार्य समिति का गठन किया गया। बैठक में संजीत सहनी, नीतीश कुमार, सुमन कुमार, रोहित कुमार, गोपाल कुमार, प्रितम कुमार , गोलू कुमार, प्रधान ठाकुर, शिवा कुमार, गौरव कुमार अन्य उपस्थित रहे।
