Featured

नौका के माध्यम से तालाब के कूड़ा-कचरा हटाकर जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण का दिया संदेश

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्यामा मंदिर तालाब घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित

अभियान में एनसीसी कैडेट्स,एनएसएस स्वयंसेवक एवं नगर निगम की टीम शामिल l

जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशनुसार गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला गंगा समिति,दरभंगा द्वारा जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम के नेतृत्व में श्यामा मंदिर तालाब घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान की विशेषता यह रही कि तालाब के कूड़ा-कचरा को नौका (बोट) के माध्यम से हटाया गया,जिससे जलाशय के मध्य भाग की भी प्रभावी सफाई जा सकी।

अभियान में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एल०एन०एम०यू०) के पीजी यूनिट के एनएसएस स्वयंसेवकों ने डॉ. सोनू राम के नेतृत्व में सक्रिय सहभागिता निभाई।
साथ ही 8 बिहार बटालियन के एनसीसी कैडेट्स हवलदार केदार सिंह के साथ, दरभंगा नगर निगम के स्वच्छता साथ ही एवं स्वच्छता कर्मी सहित स्वच्छता पदाधिकारी निखिल चौरसिया तथा नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी श्री फारूक इमाम ने उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि “

जल स्रोतों की वास्तविक स्वच्छता तभी संभव है जब हम सतही सफाई के साथ-साथ जल के भीतर जमा अपशिष्ट को भी हटाने के लिए ठोस प्रयास करें।
नौका के माध्यम से की गई यह पहल एक नवाचार है, जो अन्य स्थानों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।

कार्यक्रम के दौरान गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी ने जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने, कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
अभियान में नौका विहार के संचालक वरुण कुमार एवं मंदिर के प्रबंधक रामनाथ झा का विशेष सहयोग रहा एवं कुमार अनुराग, पूजा कुमारी, मणिकांत ठाकुर, मुकेश कुमार झा, संजीव कुमार, अनिल चौपाल, अपशिष्ट प्रबंधन विशेषज् विशाल कुमार , तौक़ीर आलम, विनय पासवान, राकेश कुमार राम,दीप प्रकाश झा, पुजा देवी, अंशु कुमारी सहित 60 से अधिक कैडेट्स, स्वयंसेवक एवं कर्मियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *