Featuredदरभंगाप्रादेशिक

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर देने का परिजनों ने लगाया आरोप।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के गंगवारा क्रांति चौक वार्ड नंबर एक में दहेज की खातिर ससुराल वालों द्वारा विवाहिता को मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद ससुराल वाले शव को घर में छोड़ कर फरार हो गए। मृतका के मायके वालों को फोन पर घटना की सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने सदर थाना को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के गले में निशान देखा गया है। प्रथम दृष्टया में फांसी से मौत प्रतीत होता है।घटना कब और कैसे हुई है जांच की जा रही है। मृतका के मायके वालों के शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

मृतका क्रांति चौक निवासी अवधेश बारी की 23 वर्षीय पत्नी रुपा कुमारी है, जिसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उसकी एक बच्ची भी है। इस संबंध में मृतका की मां मधुबनी कोतवाली चौक निवासी राजेश प्रसाद की पत्नी रविता देवी का कहना है कि उसका दामाद अवधेश बारी अक्सर मृतका के साथ मारपीट करता था और रुपए की मांग करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *