मुहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी रूप से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
जुलूस समाप्ति के पश्चात ही विद्युत उपकरणों का करें उपयोग–विद्युत विभाग की अपील
कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति के द्वारा जानकारी दी गई है कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर 26 जून (शुक्रवार) को निकलने वाले जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दरभंगा (शहरी) अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समयावधि के लिए विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि जुलूस समाप्त होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही ए.सी., मोटर सहित अधिक विद्युत भार वाले उपकरणों का तुरंत उपयोग न करें। कम से कम 30 मिनट बाद ही इन उपकरणों को चालू करें, ताकि अचानक विद्युत भार बढ़ने से केबल एवं ट्रांसफॉर्मर पर अतिरिक्त दबाव न पड़े तथा किसी प्रकार की दुर्घटना या आग लगने की संभावना से बचा जा सके।
डीएमसीएच विद्युत शक्ति उपकेंद्र फीडर संख्या–3 एवं 4 : संध्या 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक,फीडर संख्या–5 : संध्या 5:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक,फीडर संख्या–6 : संध्या 5:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक,फीडर संख्या–2 : संध्या 6:00 बजे से रात्रि 1:00 बजे तक
एमएल एकेडमी – जीएन गंज – मिर्जा खां तालाब फीडर संध्या 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक,
शहरी विद्युत शक्ति उपकेंद्र राम जानकी फीडर,गुलोबाड़ा फीडर,मदारपुर फीडर,दोनार फीडरसमय : संध्या 6:00 बजे से रात्रि 1:00 बजे तक,पशुपालन विद्युत शक्ति उपकेंद्र सदर फीडर,गैस गोदाम फीडरसमय : संध्या 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक,मेसा विद्युत शक्ति उपकेंद्र टावर फीडर,इमरजेंसी फीडर,स्टेशन फीडर,
सीएम साइंस फीडरसमय : संध्या 5:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
पंडासराय विद्युत शक्ति उपकेंद्र जनरल फीडर,
बलभद्रपुर फीडरसमय : संध्या 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक,रेलवे फीडरसमय : संध्या 4:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक,जेल विद्युत शक्ति उपकेंद्र
सैदनगर फीडर,रूरल फीडर,एकमी फीडरसमय : संध्या 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक,नाका नंबर–1 विद्युत शक्ति उपकेंद्र,बाजार समिति फीडरसमय : संध्या 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक,हाईवे फीडरसमय : संध्या 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक,
बेला विद्युत शक्ति उपकेंद्र,कटहलबाड़ी फीडर,शिवधारा फीडर,इमरजेंसी फीडरसमय : संध्या 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक तैयारियाँ पहले से कर लें तथा विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद सावधानीपूर्वक विद्युत उपकरणों का क्रमशः धीरे धीरे उपयोग करें, जिससे विद्युत तंत्र सुरक्षित एवं सुचारु बना रहे।
