मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
डीएम एवं एसएसपी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किये भ्रमण और मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने किए अपील
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुकूल हर्षोल्लास वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सक्रिय और संकल्पित है।
इसी क्रम में आज जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न अति संवेदनशील, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर लहेरियासराय टावर-पंडासराय, लोहिया चौक-दरभंगा टावर- बाजार समिति- दिल्ली मोड़, कादिराबाद- दरभंगा रेलवे स्टेशन-अल्लपट्टी बेंता आदि प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा।
इस दौरान आम नागरिकों को मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिये गये।
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है,515 से अधिक स्थानों पर तेज तर्रार दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी के साथ हजारों की संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने जिलेवासियों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किए।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला ने कहा कि पर्व के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे विशेष निगरानी रखी जा रही है।
असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है।विधि-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजनों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
फ्लैग मार्च के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार चौधरी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री संजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित मौजूद रहे।




