Featured

बिहार : सोशल  मिडिया पर छा गई बिहार की ये टीचर, हर तरफ हो रही हैं तारीफ ।

इसीलिए यह भी कहा जाता है कि मां बाप के बाद अगर किसी का स्थान होता है तो वह शिक्षक का होता है आज के समय में अच्छा शिक्षा मिलना मुश्किल है यह सिर्फ एक रोजगार बनकर ही रह गया है।

बांका: बांका की एक शिक्षिका इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने शिक्षा को सिर्फ एक व्यवसाय न मानते हुए, इसे बच्चों के भविष्य निर्माण का एक सशक्त माध्यम माना है. खुशबू कुमारी की अनोखी शिक्षण विधि ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं, जहां वह बच्चों को अपनी विशेष गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाती नजर आ रही हैं.खुशबू कुमारी ने बातचीत में बताया कि उनकी शिक्षा की प्रेरणा उनके बचपन के गुरु, विज्ञान के शिक्षक जितेंद्र सर से मिली है. जितेंद्र सर के पढ़ाने के स्टाइल ने उनके मन में शिक्षा के प्रति गहरी छाप छोड़ी, और आज वह स्वयं विज्ञान की शिक्षिका बनकर उसी मार्ग पर चल रही हैं.

खुशबू ने बताया कि उनके वायरल होने में उनके पति मनीष कुमार आनंद का भी सोशल मीडिया पर महत्वपूर्ण योगदान रहा है. खुशबू कुमारी ने बताया कि कई बार हताशा के बावजूद, पति ने उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि एक वीडियो कई बच्चों के भविष्य को बदल सकती है. यह समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बना है. बच्चों के भविष्य को मिल रही है नई दिशा
खुशबू कुमारी ने पाया कि बच्चों को पढ़ाई में अधिक रुचि तब आती है जब इसे खेल, कूद, नाच और गाने के माध्यम से प्रस्तुत किया जाए.वह 2013 से बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा दे रही हैं, और 2022 में शुरू हुए चहक कार्यक्रम ने उनके प्रयासों को और भी प्रभावी बना दिया है. इस कार्यक्रम के तहत, शिक्षा को बच्चों के लिए और भी आकर्षक और प्रभावी बनाया गया है. खुशबू कुमारी का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में एक नया उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिससे बच्चों के भविष्य को एक नई दिशा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *