Featuredप्रादेशिक

सनकी आशिक का खूनी खेल, एकतरफा प्यार में लड़की को मारी गोली।

बिहार के पटना में एक सनकी युवक ने एकतरफा प्रेम में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिर लड़के ने खुद को भी गोली मार दी. दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही लड़के ने दम तोड़ दिया. जबकि छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

यह घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना गांव में हुई, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया. पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जुट गई है. घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि राजू कुमार नाम के लड़के ने एकतरफा प्यार में यह कदम उठाया. इस घटना के बाद दोनों परिवार में मातम का माहौल है.

इस मामले पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 21 सितंबर दोपहर 1 बजे तारेगना गांव से सूचना मिली थी कि एक लड़के ने लड़की को गोली मारकर घायल कर दिया और खुद को भी गोली मार दी. दोनों को पीएमसीएच ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही लड़के की मौत हो गई और लड़की को गंभीर हालत में आईसीयू रूम में भर्ती कराया गया.

वारदात वाली जगह से पुलिस को एक पिस्टल और तीन खोखे मिले. लड़की और लड़के के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में पुलिस को भी एकतरफा प्रेम का मामला लग रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़के पास पिस्टल कहां से आई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *