Featured

सहरसा : ऑटो पेड़ से टकराया, पति-पत्नी की मौत:सहरसा में बेटा सहित 3 हुआ जख्मी, अनबैलेंस होकर पेड़ से टकराया वाहन

सहरसा में शुक्रवार को एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिसमें पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर कृषि फार्म के पास की है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों मृतक में एक का नाम मोहम्मद मुस्लिम था। दूसरे मृतक का नाम जुबैदा खातून था। दोनों बुजुर्ग दंपती थे। तीन जख्मी में एक का नाम मोहम्मद इब्राहिम जो मृतक जुबैदा का बेटा है। दूसरे जख्मी का नाम रशीदा खातून, तीसरे जख्मी का नाम इफ्तिखार है।

सभी नवहट्टा प्रखंड से ऑटो से सहरसा इलाज कराने आ रहे थे। उसी दौरान रास्ते में ये सभी यात्री हादसा का शिकार हो गए। ये सभी लोग नवहट्टा थाना क्षेत्र वार्ड नं- 3 का रहने वाला बताया जा रहा है। जख्मी के परिजन ने बताया कि हम लोग नवहट्टा के इस्लामपुर से सीएनजी से सदर अस्पताल आ रहे थे। उसी दौरान सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर अगवानपुर कृषि फार्म के पास पलट गई, जिसमें दो की मौत हो गयी है और चार जख्मी हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि हम लोग बिहरा थाना क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। जानकारी मिली कि अगवानपुर सिसई के पास एक्सीडेंट हुआ है, जो सदर थाना क्षेत्र में है। फिर भी हम लोग नजदीक में ही थे तो मौके पर पहुंच गए। दो लोगों की मौत हो चुकी थी और चार लोग जख्मी था। उसके बाद हम लोग चारो जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया और एम्बुलेंस को बुलाकर दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *