Friday, May 1, 2026
Homeबेगूसराय : बेगूसराय में गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच...

बेगूसराय : बेगूसराय में गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, जांच के लिए पहुंची FSL और पुलिस की टीम

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस ने सड़क किनारे से शव को बरामद किया है। घटना की सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह बेगूसराय एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच करने का आदेश निर्गत किया है। वहीं, घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाकर नमूने एकत्र किए गए।

- Advertisement -

3 महीने की गर्भवती थी पत्नी

एसपी मनीष कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक महिला बिंदु देवी उम्र 21 वर्ष पति हरखित कुमार महतो ग्राम साहेबपुर कमाल वार्ड नंबर 8 के रहने वाले हैं। मायके और ससुराल की दूरी लगभग 2 किलोमीटर के अंदर है। जबकि घटनास्थल बिल्कुल मायके के सामने घर के करीब लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर निर्मम हत्या हुई है। शव को देखने से ऐसा लगता है कि मृतक महिला की हत्या पीट-पीट कर की गई है। मृतक महिला लगभग 3 महीना की गर्भवती भी है। मृतक महिला की शादी इसी वर्ष मार्च महीने में हुई थी।

पति ने फोन कर बुलाया था

घटनास्थल पर मौजूद मृतक बिंदु देवी के मायके से आए हुए कई परिजनों का यह भी कहना था कि मृतक बिंदु देवी को उसके पति के द्वारा बीती रात 3 बजे फोन करके बुलाया गया था। तब मृतक महिला अपने मायके में ही कुछ दिनों से रह रही थी। पति-पत्नी के बीच भी गहना जेवर को लेकर विवाद का कारण सामने आ रहा है। घटनास्थल पर एसपी मनीष कुमार के अलावा बलिया डीएसपी नेहा कुमारी, थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सहित पुलिस बल भी मौजूद थे।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular