Featured

एलिवेटेड परियोजना के अंतर्गत प्रभावित कार्यालयों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कार्यालयों के स्थानांतरण से संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

 

 

 

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज एलिवेटेड परियोजना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं परिसरों का भौतिक /स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण का उद्देश्य परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान प्रभावित होने वाले कार्यालयों की वर्तमान स्थिति का आकलन करना तथा उनके व्यवस्थित स्थानांतरण की संभावनाओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करना।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने परियोजना के अलाइनमेंट के अंतर्गत पड़ने वाले जिला अवर निबंधक कार्यालय, दरभंगा, लहेरियासराय थाना, महिला थाना तथा पर्यवेक्षण गृह आदि का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित परिसरों की उपलब्ध भूमि,भवन संरचना एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि कार्यालयों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को इस प्रकार किया जाए जिससे आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं के उपयोग में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रशासनिक कार्य भी सुगमता से संपन्न हो सके।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान परियोजना के प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले कार्यालयों के वैकल्पिक स्थान,आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से उपायुक्त व्यवस्था पर विस्तार से समीक्षा कियागया।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश,जिला अवर निबंधक स्वीटी सुमन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *