Featured

जिला में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने हेतु जन-जागरूकता पखवाड़ा

23 जून से विभिन्न प्रखंडों में एसडीआरएफ एवं मास्टर ट्रेनरों द्वारा चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान

प्रशिक्षण के उपरांत मौतों में कमी आएगी l

जिले में डूबने से होने वाली मौतों की रोकथाम, जोखिम न्यूनीकरण एवं पूर्व तैयारी को लेकर 30 जून तक जन-जागरूकता पखवाड़ा आयोजित होगा।

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने इस संबंध में व्यापक कार्ययोजना के क्रियान्वयन का आदेश जारी किया है। इसके तहत एसडीआरएफ टीम, प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवं आपदा मित्र (गोताखोर) विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मंदिरों, मस्जिदों, कॉलेजों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को डूबने की घटनाओं से बचाव एवं आपदा प्रबंधन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।

जारी आदेश के अनुसार – 23 जून को दरभंगा सदर अंचल के जीवछ हाई स्कूल गौसाघाट में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

इसी प्रकार 24 जून को बहादुरपुर अंचल के आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में, 25 जून को हनुमाननगर अंचल के नरसरा मध्य विद्यालय में, 27 जून को हायाघाट अंचल के प्रखंड परिसर, हायाघाट में, 30 जून को बहेड़ी अंचल के शांति नायक हाई स्कूल बहेड़ी में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

वहीं 01 जुलाई को सिंहवाड़ा अंचल के पंचायत सरकार भवन, सिमरी में, 02 जुलाई को जाले अंचल के राजकीय मध्य विद्यालय, ब्रहमपुर में, 03 जुलाई को केवटी अंचल के राम जुलुन हाई स्कूल, केवटी में, 04 जुलाई को मनीगाछी अंचल के बलौर हाई स्कूल में, 06 जुलाई को तारडीह अंचल के उ. हाई स्कूल तारडीह गोठ बैंका में, 07 जुलाई अलीनगर अंचल के उ.म.विद्यालय ननकार, दसौथ में, 08 जुलाई को बेनीपुर अंचल के मध्य विद्यालय हनुमाननगर में, 09 जुलाई को बिरौल अंचल के मध्य विद्यालय अकबरपुर (प्रखण्ड मुख्यालय) में, 10 जुलाई को गौड़ाबौराम अंचल के हाई स्कूल, आसी में, 11 जुलाई को घनश्यामपुर अंचल के प्राथमिक विद्यालय, महादेव स्थान में, 13 जुलाई को किरतपुर अंचल के जमालपुर मध्य विद्यालय में, 14 जुलाई को कुशेश्वरस्थान अंचल के नन्दकिशोर हाई स्कूल, सतीघाट में तथा 15 जुलाई को कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल के रा. हाई स्कूल, कुशेश्वरस्थान में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने  सभी मास्टर ट्रेनरों, एसडीआरएफ टीम एवं आपदा मित्र (गोताखोरों) को निर्देश दिया है कि वे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों को डूबने की घटनाओं से बचाव, सतर्कता, सुरक्षित व्यवहार तथा आपदा की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक उपायों की जानकारी दें, ताकि जिले में डूबने से होने वाली दुर्घटनाओं एवं जनहानि को प्रभावी रूप से रोका जा सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *