बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि नगर निगम एवं अन्य नगर निकायों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में आमजनों की सुविधा हेतु प्याऊ की व्यवस्था की गई है।
अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पशु पक्षियों को पेयजल के लिए भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें l वहीं, पीएचईडी विभाग द्वारा चापाकलों की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। प्रत्येक प्रखंड के लिए अलग-अलग 18 टीम गठित की गई है जो चपकालों का मरम्मत 24 घंटे के अंदर कर रही है।
अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) ने सहायक अभियंता, पीएचईडी को निर्देश दिया कि शीघ्र कंट्रोल रूम का गठन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ओआरएस पाउडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जिला पशुपालन पदाधिकारी को पशु चिकित्सा दल का गठन करने का निर्देश दिया गया।
विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि बिजली के तारों की समुचित मरम्मत एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
हीट वेव की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों में एक-एक आइसोलेशन वार्ड आरक्षित रखने का निर्देश दिया गया।
पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया गया कि हीट वेव से बचाव के लिए “क्या करें, क्या न करें” संबंधी व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही, सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया की हीट वेव और लू से बचाव के लिए अपने स्तर से सभी प्रखंडों पंचायत में जन-जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करें।
अपर समाहर्ता ने डीपीएम हेल्थ को सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस का पाउडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। फालतू पशुओं को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कैटल टफ चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय रहते आपदा से निपटने के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर लें।
अपर समाहर्ता ने यह भी निर्देश दिया कि अग्निकांड की घटना की स्थिति में संबंधित अंचलाधिकारी स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव, वरीय उप समाहर्ता वृष भानु चंद्रा, सहायक समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) प्रणव राज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 श्री सलीम अख्तर की अध्यक्षता में भीषण गर्मी, हीट वेव, लू एवं अग्निकांड से बचाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।</p><div class=)



