Featured

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेनीपुर उपकारा का किये निरीक्षण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला एवं पुरुष वार्डों में संसिमित बंदियों से संवाद कर जेल प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जाने वाली मौलिक सुविधाओं भोजन, पेयजल आदि की जानकारी ली।

उन्होंने पाकशाला में बंदियों के लिए पकाएं जा रहे खाने की गुणवत्ता को देखा। चिकित्सालय में बंदियों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की।
महिला बंदियों के वार्ड में उनके रहन सहन की व्यवस्था को देखा तथा महिला बंदियों के साथ आवासित बच्चों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तपती गर्मी को देखते हुए जेल परिसर में जगह जगह स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने निःशुल्क विधिक सेवाओं के बाबत भी जानकारी ली। बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात की सुविधा, परिजनों से टेलिफोनिक बातचीत की सुविधा आदि के बारे में भी पूछताछ की।

उन्होंने जेल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं जेल मैनुअल के अनुसार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री ऋषि गुप्ता भी मौजूद थे।
मौके पर कारा अधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय, उपाधीक्षक रत्नेश कुमार राय, जेल विजिटिंग अधिवक्ता मोहम्मद हैदर अली, कारा चिकित्सक डाक्टर सलमान रजा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *