Featured

डीएम ने स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन विभाग के अभियंताओं के साथ की विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठकl जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन

(एल.ए.ई.ओ.) विभाग के अभियंताओं के साथ जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक अवसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के डिग्री कॉलेजों की चाहरदीवारी निर्माण, रंग-रोगन, चिन्हित विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उन्होंने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि स्वीकृत सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके l

डीएम ने स्पष्ट कहा कि आगामी जुलाई माह से संबंधित संस्थानों में पठन-पाठन का कार्य संचालित किया जाना है l
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ,ताकि शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

बैठक में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन विभाग के संबंधित अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *