Featuredदरभंगा

फीता काटकर सांसद में जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा बेनीपुर विधानसभा अंतर्गत स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर और नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद ने सभी खिलाड़ियों से परिचयात्मक मुलाकात कर इस कबड्डी प्रतियोगिता सहित बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों, पार्टी कार्यकर्ता और जनसमूह को संबोधित करते सांसद ने कहा कि बदलते भारत में खेल और खिलाड़ियों के विकास और बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं कई आधुनिक और उच्चस्तरीय खेल अवसंरचना और स्टेडियम का निर्माण और विकास किया जा रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर और उच्चस्तरीय सुविधा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि भारतीय खिलाड़ी और टीम ओलंपिक,पैरा ओलंपिक, एशियन गेम्स सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अब पहले से ज्यादा उम्दा प्रदर्शन कर राष्ट्र का सम्मान बढ़ा रहे है।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में खेल एवं खिलाड़ियों के सृजनात्मक विकास खेल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का ऐतिहासिक कार्य किए है। वहीं सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से उनके उपलब्धि तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन करते हुए बधाई देते है। जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों में खेल भावना जागृत होती है और उनका उचित विकास होता है।

सांसद डॉ ठाकुर ने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार की घमंडिया गठबंधन के सीएम नीतीश कुमार को खेल और खिलाड़ियों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सुविधा देने की बात तो दूर बिहार में आज तक एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण नही किया जा सका है। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से भारत सरकार की खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत दरभंगा में पांच खेल अवसंरचना और स्टेडियम निर्माण हेतु केंद्र सरकार द्वारा बिहार सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था, परंतु बिहार सरकार द्वारा आज तक इसके निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध नही कराया गया।

सांसद डॉ ठाकुर दरभंगा में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को फ्लॉप करार देते हुए कहा कि बिहार की जनता अब जाग चुकी है। उन्होंने कहा कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव बिहार में वैमनस्यता फैलाकर और लोगों को जाति में बांटकर सत्ता पर काबिज होने में सफल हो गए थे, जिसका नतीजा हुआ कि बिहार सभी चीजों से समृद्ध होते हुए भी पिछड़े और गरीब राज्य की श्रेणी में चला गया था। लेकिन अब समय बदल चुका है जब से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का नया अध्याय लिखना प्रारंभ किया है, तब से बिहार के लोग भी विकास की राजनीति को प्राथमिकता देने लगे हैं। तेजस्वी यादव का पुनः समाज के लोगों को जाति में बांटकर खंड खंड करने की राजनीति अब नही चलने वाली है। दरभंगा के लोगों ने इस सम्मलेन को नकार दिया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू जी के द्वारा किया गया।

मौके पर पिंटू झा, रविंद्र सिंह, राजनारायण यादव, माधव वत्स, प्रफुल्ल ठाकुर, उपमुख्य पार्षद राजीव ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रवीण झा, चंदन कामती, राजा झा, हेमंत चौधरी, मुनींद्र यादव, अमर सहनी, राजीव झा, राहुल सिंह, सोनू कामती सहित कई लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *