Featuredदरभंगा

बहेड़ा थाना क्षेत्र में महिला की गला रेतकर उतार मौत के घाट।

बहेड़ा थाना क्षेत्र के उफरदाहा गांव कि एक महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। गला रेतने के बाद उक्त महिला को आनन फानन में परिजनों द्वारा सकरी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान उनकी को मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बहेड़ा थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने पुलिस दलदल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

इधर, पुलिस ने मृतका की सास सहेला परवीन एंव उनके घर में कार्यरत महिला को गिरफ्तार कर थाना लाई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक महिला उफरदाहा निवासी मो सहनवाज नूरी की 22 वर्षीय पत्नी तरन्नुम परवीन है। उनका मायका केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा है, वे अपने ससुराल उफरदाहा में रहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *