Featured

भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण

भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू जयानन्द उच्च विद्यालय, बहेड़ा में 13 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड चार्ज पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार ने किया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु कुल 06 फील्ड ट्रेनरों की नियुक्ति की गई है, जो प्रतिभागियों को जनगणना कार्य से संबंधित सभी तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।

 

प्रशिक्षण के प्रथम बैच 13 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक किया गया, जिसमें कुल 125 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किये ।

द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक संचालित है, जिसमें 117 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण लेंगे

 

बेनीपुर प्रखंड में कुल 426 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि भारत की जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को डिजिटल मोड में जनगणना कार्य संपादित करने, डाटा संकलन, मोबाइल एप के उपयोग, घर सूचीकरण तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

प्रखंड प्रशासन द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षित कर्मियों की सक्रिय भागीदारी से जनगणना कार्य को अधिक प्रभावी एवं सटीक बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *