महेश्वर कृष्ण सांवरिया राम कथा, श्रीमद्भागवत कथा सहित अन्य आध्यात्मिक कथा के माध्यम से समाज में सदैव ज्ञान की गंगा प्रवाहित कर रहे हैं। ऐसा कर वह निश्चित रूप से समाज से नकारात्मक विचारधाराओं का अंत कर रहे हैं।
राम कथा में राम की सच्ची परिभाषा जिस ढ़ंग से यह प्रस्तुत करते हैं वह मन को भावविभोर करने वाला होता है। सनातन धर्म के इनके जैसे प्रहरी को ईश्वर दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करें।
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत सिमरा गांव निवासी युवा लेखक कुमार संदीप ने बताया कि महेश्वर कृष्ण सांवरिया हालही में उनके प्रखंड बंदरा में बुनियादी विद्यालय पियर में आए हुए थे वहां उन्हें रामकथा की गंगा प्रवाहित कर क्षेत्रवासियों को ज्ञान का अमृत पिलाकर सबको आह्लादित करने का सौभाग्य प्रदान किया।
युवा लेखक कुमार संदीप ने बताया कि ऐसे संत समाज के लिए अनमोल धरोहर हैं, जो मानवता को सही मार्ग दिखाते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि ऐसे महान संत को दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि वे समाज को इसी प्रकार सदैव मार्गदर्शन देते रहें।





