Featured

सहरसा में 17-18 मई को खेल, खिलाड़ियों को डॉक्टर ने दिया जर्सी।

सहरसा में 17-18 मई को खेल, खिलाड़ियों को डॉक्टर ने दिया जर्सी।
राज्यस्तरीय लगोरी गर्ल्स अंडर-19 प्रतियोगिता में भाग लेने बेगूसराय की टीम सहरसा रवाना हुई। 17-18 मई को सहरसा के बनगांव, में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार की देखरेख में सहरसा जिला लगोरी संघ 17 व 18 मई को बनगांव, सहरसा में खेल आयोजित कर रही है।

पहली बिहार राज्यस्तरीय जूनियर लगोरी अंडर-19 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज बेगूसराय गर्ल्स अंडर-19 लगोरी की 15 सदस्यीय टीम रवाना हुई। इससे पहले खिलाड़ियों को डॉक्टर गीता कुमारी ने जर्सी दिया है। इस अवसर पर लगोरी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव रंधीर कुमार, बेगूसराय जिला लगोरी संघ के सचिव वागीश आनंद, संयुक्त सचिव मंजेश कुमार, कोच पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर गीता कुमारी ने कहा कि लगोरी भारत का देसी वह प्राचीन खेल है, जिसे लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार ने पूरे राज्य में जिंदा करने का काम किया है। इस खेल के खिलाड़ियों के बीच में आकर हमें अपने बचपन के दिन याद आ रहे हैं। हमारा प्रयास होगा कि लगोरी टीम के खिलाड़ियों को हर संभव मदद कर सके।

बिहार में पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन

लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रंधीर कुमार ने कहा कि बिहार में पहली बार जूनियर लगोरी गर्ल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे बिहार से 16 से अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना है।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य के लिए किया, जाएगा जो आगामी 5 से 7 जून 2025 तक नासिक में आयोजित लगोरी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बेगूसराय लगोरी संघ के संयुक्त सचिव मंजेश कुमार ने कहा कि हमारा लगातार प्रयास है कि यहां की लगोरी की टीम बेहतर प्रदर्शन करें। इसके लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है।

ट्रेनिंग से पहले भी बेगूसराय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, आशा है कि इस बार भी यहां के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर जिले और गांव का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को सहयोग करने के लिए डॉक्टर गीता कुमारी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *