बिहार में शराब लदी कार ने 3 को रौंदा, दो छात्राओं की मौत।
शराब लदी कार ने मारी टक्कर: घटना सुबह-सुबह उस वक्त हुई जब एक कार में शराब भरकर शराब माफिया तेज रफ्तार से जा रहे थे. तभी सड़क पार कर रहे छात्र-छात्राएं छात्रा चपेट में आ गए. दो छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
पूर्णिया में बड़ा हादसा
बीएचयू छात्रा की मौत: मृतक की पहचान राजनंदनी (19), पिता सुरेश हेंब्रम सखुआ टोली निवासी, सकुला टोली निवासी मोनिका कुमारी (11 वर्षीय) के रूप में हुई. राजनंदनी बीएचयू की मेधावी छात्रा बताई जा रही थी. मोनिका नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करती थी. दोनों छात्राओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा है.
पूर्णिया में बड़ा हादसा
शराब माफिया फरार: घटना के बाद शराब माफिया कार छोड़कर मौके से फरार हो गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर शराब माफियाओं की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पूर्णिया में बड़ा हादसा।
“इस हादसे में दो छात्रा की मौत हो गई है. जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है. जाम हटाने के लिए लोगों को समझाया गया. कुछ लोग के विरोध का सामना करना पड़ा. वाहन को जब्त कर जांच की जा रही है.”-संदीप गोल्डी, डीएसपी, धमदाहा
