Featured

समस्तीपुर में राजघाट पुल के नीचे मिला शख्स का शव:अनाज कारोबारी पर हत्या का आरोप।

समस्तीपुर में पुल के नीचे से एक शख्स का शव मिला है। पत्नी ने अनाज कारोबारी रोहित सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान अरूण मुखिया(40) के तौर पर हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए।

विरोध में दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग पर स्थित राजघाट पुल को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही सिंधिया और हसनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर पीड़ित परिवार अड़ा रहा। जांच के लिए रोसड़ा डीएसपी भी पहुंचे। समझा-बुझाकर 2 घंटे बाद जाम खुलवाया। घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के राजघाट पुल की है।

रात को घर से बुलाकर ले गए थे

मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर निवासी रोहित सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने में आवेदन दिया है। पिंकी देवी ने बताया कि गुरुवार देर रात 10 बजे के करीब रोहित सिंह एक व्यक्ति के साथ घर पर पहुंचे। मेरी पति को बुलाकर ले गए। उसके बाद लौट कर नहीं आए।

सारी रात उन्हें खोजता रहा। सुबह पता चला कि मारकर पुल के नीचे फेंक दिया। रोहित अनाज खरीदने बेचने का कारोबार करता है। मेरे पति ने 2.20 लाख का मकई बेचा था। काफी दिन से पैसा नहीं दे रहा था। मांगने पर कहता था आज-कल दे देंगे। पैसा देने में आनाकानी करता था।

जल्द होगा मामले का खुलासा

वहीं, रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने आवेदन दिया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *